{"_id":"626e4058cde9df31b3090db3","slug":"two-cousins-drowned-while-bathing-in-the-ganges-in-cantt-police-station-area-of-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंगा में नहाते समय डूबे दो मौसेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंगा में नहाते समय डूबे दो मौसेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 01 May 2022 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 01 May 2022 01:41 PM IST
सार
कैंट क्षेत्र के कोयला घाट में गंगा नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। साथ ही, गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव बाहर निकाले। हादसे की जानकारी के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र निवासी नीरज पाल का 17 वर्षीय बेटा सुशांत कुछ दिनों से मौसेरे भाई 21 वर्षीय पुलकित निवासी बर्रा अपनी मौसी के घर पर ही रह रहा था। रविवार सुबह दोनों घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। इस दौरान वह कोयला घाट नहाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ही किशोर घाट पहुंचकर नहाने चले गए। कुछ देर बाद ही, लोगों को उनके चीखने की आवाज आई।
विज्ञापन
जब तक वहां मौजूद गोताखोर उनको बचाने के लिए पहुंचते दोनों ही युवक डूब चुके थे। इस पहले दोनों के परिजन उनकी तलाश करते हुए जब घाट पहुंचे, तो उनके कपड़े और मोबाइल देख कर अनहोनी होने की आशंका हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। साथ ही उन्हें केपीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि गंगा में नहाते वक्त दो मौसेरे भाई की मौत हुई है।