फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Corona suspected patients died

दो कोरोना संदिग्ध रोगियों ने दम तोड़ा, एक मंगलवार और दूसरा रोगी बुधवार सुबह हुआ था भर्ती

Thu, 16 Apr 2020 01:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Apr 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two Corona suspected patients died
कानपुर के हैलट में दो कोराेना संदिग्धों की मौत - फोटो : amar ujala
कानपुर हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आईसीयू मेें दो कोरोना संदिग्ध रोगियों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। रोगियों को गंभीर हालत में सांस की दिक्कत होने की वजह से अस्पताल मेें भर्ती किया गया था। एक रोगी यशोदा नगर और दूसरा हमीरपुर का रहनेे वाला था।
विज्ञापन


दोनों की लार की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। हैैलट में अभी तक 10 कोरोना संदिग्ध रोगी मर चुके हैं। इनमें सिर्फ एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जिला हमीरपुर के ग्राम उपरख के 56 वर्षीय रोगी को मंगलवार को हैलट के न्यूरो साइंसेस कोविड-19 हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


 

Two Corona suspected patients died
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 11.30 बजेे रोगी की मौत हो गई। इसी तरह यशोदानगर के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग को बुधवार सुबह हैलट लाया गया था। ओपीडी गेट की स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण पाए गए। सांस लेनेे मेें अधिक दिक्कत थी।

रोगी को पहले फ्लू ओपीडी उसके बाद कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान इनकी भी मौत हो गई। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि दोनों रोगी रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीड़ित थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनके शवों का अंतिम संस्कार मेडिकल टीम की निगरानी में भैरोघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में कराया गया।

लैब टेेक्नीशियन की तबियत बिगड़ी
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेेज की कोविड लैब में काम करने वाले दो टेक्नीशियन की तबियत बुधवार दोपहर को खराब होने लगी। इससे वहां हलचल मच गई। बाद में प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि एसी में लगातार अधिक काम करने से दिक्कत आई है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed