{"_id":"5eb2f4358ebc3e902828a0a8","slug":"two-corona-infected-deliveries-from-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोरोना संक्रमित की ऑपरेशन से हुई डिलीवरी, डफरिन में एक नवजात की हालत बिगड़ने पर किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोरोना संक्रमित की ऑपरेशन से हुई डिलीवरी, डफरिन में एक नवजात की हालत बिगड़ने पर किया रेफर
Wed, 06 May 2020 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
डफरिन में कोरोना संक्रमित दो गर्भवतियों की डिलीवरी कराने वाली टीम
- फोटो : amar ujala
कानपुर के डफरिन अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने ऑपरेशन से शिशुओं को जन्म दिया। इनमें से एक नवजात की हालत बिगड़ने पर बाल रोग चिकित्सालय के एनआईसीयू रेफर किया गया, जबकि दूसरे नवजात को डफरिन में बनाए गए अस्थायी एसएनसीयू में रखा गया है।
इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित छह महिलाएं भर्ती हैं। डफरिन अस्पताल में बगाही निवासी और मीरपुर कैंट निवासी कोरोना संक्रमित महिलाओं को 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इन दोनों गर्भवती ने ऑपरेशन से बच्चों को जन्म दिया है।
इनमें से मीरपुर कैंट वाली महिला को हीमोग्लोबिन कम होने से अस्पताल प्रशासन की तरफ से एक यूनिट ब्लड का बंदोबस्त कर चढ़ाया गया। बगाही वाली महिला के बच्चे की डिलीवरी के बाद सांस लेने में तकलीफ होते देख बाल रोग चिकित्सालय के एनआईसीयू रेफर किया गया है। इस अस्पताल में 2 दिन पहले भी 2 कोरोना संक्रमित की डिलीवरी हो चुकी है वे सभी स्वस्थ हैं।