{"_id":"5d053dd08ebc3e15e57adb16","slug":"two-constable-suspended-after-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया दखल तो थानेदार के बाद चांदपुर थाने के दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया दखल तो थानेदार के बाद चांदपुर थाने के दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर
Sun, 16 Jun 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर के चांदपुर थाने में बैठीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के चांदपुर थानेदार के निलंबन के बाद हत्यारोपी की बेटी को थाने में बैठाने के मामले में हेड कांस्टेबल नन्हें लाल और कांस्टेबल मयंक यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल के पास मुंशियाने की जिम्मेदारी रही है।
निलंबित एसओ का मयंक कारखास रहा है। पुलिस अधीक्षक रमेश ने अब चांदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को बनाया है। कुछ दिनों पहले ही स्वॉट प्रभारी बनाए गए थे। बकेवर थानेदार संजय कुमार शर्मा को शिकायतों के आधार पर हटाया गया है।
उनकी जगह पुलिस लाइन से अरुण कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ को अपराध शाखा भेजा गया है। जरौली चौकी प्रभारी त्रिवेणी पांडेय एसपी पीआरओ बनाए गए हैं। वहीं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची आई है।
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने छह साल जिले में पूरे करने वाले एसआई धीरेंद्र सिंह, निलंबित एसओ कैलाश नाथ, राजेश मौर्या, धीरेंद्र सिंह, मलवां एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह, यूपी 100 में तैनात सनुज यादव का गैरजनपद स्थानांतरण किया है।