{"_id":"6144e9f820b150268e709ee7","slug":"two-coaches-derailed-in-coaching-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग कॉम्पलेक्स में दो डिब्बे बेपटरी, सुबह गई श्रमशक्ति, कानपुर सेंट्रल स्टेशन आने वाली मेन लाइन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग कॉम्पलेक्स में दो डिब्बे बेपटरी, सुबह गई श्रमशक्ति, कानपुर सेंट्रल स्टेशन आने वाली मेन लाइन बाधित
Sat, 18 Sep 2021 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कानपुर में न्यू कोचिंग कांप्लेक्स में गुरुवार रात 10 बजे मेंटीनेंस रैक के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इससे कॉम्पलेक्स से कानपुर जाने वाली रेल लाइन बाधित हो गई। दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस समय से सेंट्रल नहीं पहुंच पाई। रात साढ़े तीन बजे डिब्बे हटाकर लाइन को क्लियर किया गया तो श्रमशक्ति एक्सप्रेस सेंट्रल पहुंची।
इस कारण रात पौने 12 बजे दिल्ली को रवाना होने वाली श्रमशक्ति सुबह 5:23 बजे रवाना हो सकी। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस के लेट होने से 67 यात्रियों को कनेक्टिंग आरक्षण की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर करने की सीट मिली।
95 यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त कर दिया। दिल्ली जाने वालों की प्लेटफार्म नंबर एक पर रात 12 से सुबह तक भीड़ लगी रही। श्रमशिक्त के यात्रियों को फोन के माध्यम से ट्रेन लेट होने की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि जिन यात्रियों का टिकट बुक कराते समय मोबाइल नंबर अंकित था, जानकारी पहले दे दी गई। इससे 1532 यात्रियों को पहले ही पता चल गया था कि ट्रेन लेट है। इससे बड़ी संख्या में यात्री कानपुर सेंट्रल रात में न आकर सुबह चार बजे पहुंचे।