फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two children died after boat overturns in Yamuna in etawah

इटावा: यमुना में नाव पलटने से दो बच्चों की मौत, लॉकडाउन के बीच घर जाने के लिए नदी पार कर रहे थे दंपती

Sun, 10 May 2020 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Two children died after boat overturns in Yamuna in etawah
 पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पप्पन सिंह सेंगर, उनकी पत्नी नीरज व बेटा रितिक - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के बीहड़ी गांव मचल की मड़ैया के पास यमुना नदी में नाव पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्वालियर से एक परिवार लॉकडाउन में चोरी छुपे अपने घर बवाइन औरैया जा रहा था। नाव से नदी पार करते वक्त हादसा हो गया।
विज्ञापन


औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के बवाइन गांव निवासी पप्पन सिंह सेंगर (40) पुत्र जगदीश सिंह सेंगर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्राइवेट बस परिचालक हैं और वहीं नालापार मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह 10 बजे पप्पन अपनी पत्नी नीरज (35), बेटे रितिक (14) व आर्यन (12) और साढ़ू प्रेमसिंह चौहान की बेटी ज्ञानू उर्फ प्रीती (10) को लेकर ग्वालियर चले।
विज्ञापन


पांचों लोग ग्वालियर से एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी से शेरगढ़घाट तक आए। बाइक पप्पन और स्कूटी उनकी पत्नी चलाकर लाई। शेरगढ़घाट से उन्होंने यमुना नदी पार करने के लिए नाव की। सभी नाव में बैठ गए। स्कूटी, बाइक व सामान भी नाव पर लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम स्थल पर पप्पन ने बताया कि तभी सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक का हैंडल नाव से नीचे की ओर झुका। नाविक ने उसे सीधा करने के लिए जैसे ही नाव की मुढ़ेर पर पांव रखा। नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस जगह हादसा हुआ। वहां पानी बहुत गहरा नहीं था।

लिहाजा पप्पन किसी तरह हाथ पांव मारते हुए किनारे की ओर आ गए। उनकी पत्नी नीरज तैरना जानती है। उन्होंने रितिक, आर्यन व ज्ञानू को पकड़कर बाहर निकाला। लेकिन आर्यन व ज्ञानू जब तक बाहर आ पाए। उनके शरीर में काफी पानी भर चुका था। नाविक नाव छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंंची पुलिस आर्यन व ज्ञानू की नाजुक हालत को देखते हुए राजपुर सीएचसी ले गई। जहां उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर जयदेश ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पप्पन ने बताया कि उनकी मां कमलेश कुमारी गांव में रहती हैं। उनकी तबियत ठीक नहीं है। उन्हें देखने ही जा रहे थे। वहीं बेटे रितिक ने बताया कि यमुना का पुल सही न होने की वजह से सभी लोग नाव से नदी को पार कर रहे थे। लेकिन नाव के पलटते ही नाविक खुद तैर कर भाग गया। जब आर्यन व ज्ञानू को पानी से बाहर निकाला गया।

तब उनकी सांसें चल रही थी। लेकिन एंबुलेंस देर आई। जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ चकरनगर मस्सा सिंह ने बताया कि परिवार ग्वालियर से आया था। लॉकडाउन के कारण वह सड़क से न निकल पाने की वजह से नदी के रास्ते औरैया जिले के बवाइन गांव जा रहे थे। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed