{"_id":"5f42aee98ebc3eabeb6b3049","slug":"two-child-died-in-fatehpur-by-food-posning-kanpur-news-knp5784310147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चों की मौत, घटना से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चों की मौत, घटना से घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार दोपहर ककड़ी खीरा खाने के बाद मौसेरे भाई बहन और एक पड़ोस के बच्चे को उल्टी दस्त शुरू हो गए। परिजन तीनों को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
रानीपुर गांव निवासी अरविंद कटियार उर्फ बबलू ने बताया कि वह खेत से ककड़ी, खीरा लेकर आए थे। दोपहर में बेटी महक (5) व फतेहपुर जिले के हाजीपुर गांव के साढ़ूू सुरेश का बेटा मोनू (12) व पड़ोसी सुरेश के बेटे अभी (10) ने काफी मात्रा में ककड़ी खा ली। इससे तीनों को कुछ ही देर में उल्टी दस्त शुरू हो गए।
उन्हें अकबरपुर के एक नर्सिंग होम ले गए। वहां महक व मोनू की मौत हो गई। अभी की उपचार के बाद हालात ठीक हो गई। उसे घर भेज दिया गया। बबलू ने बताया कि बेटी महक के शव का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पर फतेहपुर से आए साढ़ूू सुरेश मोनू का शव लेकर गांव चले गए। इंस्पेक्टर रामबहादुर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।