फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two caught during stealing bag

बैग चुराते-चुराते दिल्ली से कानपुर आ गए बदमाश, पढ़िए फिर क्या हुआ हाल

Wed, 29 Mar 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 01:10 PM IST
सार

- पनकी में एक कार का बैग चुराकर भागते समय पकड़े गए,
- महिला साथी फरार - बदमाशों के कार में 12 से ज्यादा बैग और पर्स मिले

विज्ञापन
two caught during stealing bag
डेमो

विस्तार

कानपुर के पनकी इलाके में इंडियन ऑयल प्लांट के पास से कार का शीशा तोड़कर बैग चुराकर भाग रहे दिल्ली के दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। हालांकि इनकी एक महिला साथी फरार हो गई। बदमाशों की लग्जरी कार से 12 से अधिक बैग और पर्स मिले हैं। पुलिस का मानना है कि ये दिल्ली से बैग चुराते-चुराते यहां आए हैं।
विज्ञापन


किसी वरिष्ठ अधिकारी के न पहुंचने की वजह से पुलिस ने अभी बैगों को खोला नहीं है। गुजैनी रामलीला मैदान के पास रहने वाले मोहन दीक्षित के टैंकर इंडियन ऑयल में अटैच हैं। शाम को वह ड्राइवर शिवाकांत के साथ एक्सयूवी कार से यहां पहुंचे थे। गेट के सामने कार खड़ी करके वह एक कारोबारी से बात कर रहे थे। ड्राइवर पास के एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान लग्जरी कार से एक महिला और दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


एक युवक ने कार से गैंती निकाली और मोहन की कार का पिछला बायां शीशा तोड़कर नकदी और कागजात से भरा चुराकर भागने लगा। शिवाकांत के शोर मचाने पर बैग फेंककर वह साथियों के साथ कार से भागने लगा। मोहन ने शिवाकांत के साथ पीछा करके पनकी नहर के पास बदमाशों की कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ की मदद से कच्ची मड़ैया इंद्रपुरी नई दिल्ली निवासी राहुल, नई दिल्ली स्टेशन के पास रहने वाले उसके दोस्त आकाश को पकड़ लिया।आकाश की मामी सरोज भाग निकली। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली है।

भीड़ पर हमले का प्रयास, खुद का सिर फोड़ा
आकाश ने कार से उतरते ही भीड़ पर गैंती से हमला करने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने उसके हाथ से गैंती छीन ली। पब्लिक दोनों को पीटने लगी तो राहुल ने ईंट मारकर अपना ही सिर फोड़ लिया।


इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिरों ने नशा कर रखा है। होश में आने पर दोनों से पूछताछ की जाएगी। वारदात के बाद महंगे होटल में ठहरते हैं पुलिस ने बताया कि बदमाशों की टोली कार के शीशे तोड़कर बैग, पर्स पार करती है। मौका मिलने पर लूटपाट भी करते हैं। वारदात के बाद किसी होटल में ठहर जाते हैं और पुलिस इधर-उधर तलाशती रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed