फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two cars collided due to tire burst on highway, six people injured

हाईवे पर टायर फटने से बेकाबू दो कारों में हुई भिड़ंत तो मच गई चीखपुकार, छह लोग घायल

Sat, 07 Sep 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided due to tire burst on highway, six people injured
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कारों में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर-लखनपुर के सामने हाईवे पर टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंचकर दूसरी कार से भिड़ गई। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग कार से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। ग्राम करमपुर-लखनपुर के सामने स्थित हाईवे पर शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही कार जैसे ही ग्राम करमपुर के पास पहुंची। अचानक कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ सड़क पर जाकर सामने से आ ही दूसरी कार से भिड़ गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल

सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही सभी घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद घायल कुलदीप यादव पुत्र बाबू सिंह निवासी बर्रा कानपुर ने बताया कि वह सभी बर्रा कानपुर के रहने वाले हैं। सभी दोस्त कानपुर से इटावा काम से जा रहे थे।

रास्ते में कार का टायर फटने से कार बेकाबू होकर दूसरी तरह सड़क पर पहुंच गई। सामने से आ रही कार से सीधे टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी कार में सवार विपुल शर्मा (25), विनोद तिवारी (24), अभिनय (23) पुत्र विनय कुमार तिवारी, अमन झां (17), सौरभ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर दूसरी कार सवार राजेश राठौर (45) पुत्र हजूरी राठौर निवासी आवास विकास कालोनी कानपुर एलआईसी के एजेंट हैं, अपने साथी शिव बरन सिंह यादव के साथ किसी काम से मैनपुरी गए हुए थे।

जहां से लौटकर कानपुर अपने घर जा रहे थे। तभी कार की भिड़ंत में घायल हो गए। इसमें राजेश राठौर को ज्यादा चोट आने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। शिव वरन को मामूली खरोंच आने पर घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed