फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers were carrying 90 lakhs of silver from Ajmer-Sealdah Express to Bihar, GRP caught

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से दो भाई बिहार ले जा रहे थे 90 लाख की चांदी, जीआरपी ने पकड़ा

Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
सार

कानपुर सेंट्रल पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। उनके पास से मिले सात बैगों में चांदी की पायलें थीं।

विज्ञापन
Two brothers were carrying 90 lakhs of silver from Ajmer-Sealdah Express to Bihar, GRP caught
ट्रेन में मिली 90 लाख की चांदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जीआरपी ने शनिवार देर शाम कानपुर सेंट्रल पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। उनके पास से मिले सात बैगों में चांदी की पायलें थीं।
विज्ञापन


इनका वजन 128.500 किलो बताया गया है। जीआरपी ने जीएसटी अधिकारियों को मामले की जांच सौंप दी है। जीएसटी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। ट्रेन के एस-3 कोच में सीट संख्या 47 और 55 पर दो भाई शिवदत्त और केशवदत्त सफर कर रहे थे।
विज्ञापन


जीआरपी को सूचना मिली कि दोनों के पास भारी मात्रा में अवैध चांदी है, जिसे तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है। देर शाम ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर बैग जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को बताया कि वह आगरा की नमक मंडी में ज्वैलरी का काम करते हैं। चांदी की पायलों की डिलीवरी देने बिहार जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि दोनों भाइयों और चांदी जीएसटी अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed