फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers sentenced to seven years in prison for assaulting a man using casteist slurs

Kanpur News: जातिसूचक गाली देकर मारपीट करने में दो भाइयाें को सात वर्ष की कैद

Sat, 10 Jan 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two brothers sentenced to seven years in prison for assaulting a man using casteist slurs
फर्रुखाबाद। जातिसूचक गालीगलौज कर मारपीट करने के 11 वर्ष पुराने मामले में विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) अभिनितम उपाध्याय ने दो सगे भाइयों को सात वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने पर एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीशम बाग निवासी राहुल ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया था कि 23 अक्तूबर 2014 की रात उसकी मां उर्मिला देवी घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोहल्ले के सुभाष और जय चंद पुत्र रामविलास शराब के नशे में आकर मां के साथ जातिसूचक गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर मां के साथ मारपीट कर दी, जब वह बचाने गया तो आरोपियों ने उसे भीपीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। गवाहों के बयान व सबूत के आधार पर न्यायालय ने दोनों भाइयों को छह जनवरी को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed