फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers hanged due to mutual dispute, the younger one died and the elder one was saved by the servant

Unnao: आपसी विवाद में दो भाई फंदे पर लटके, छोटे की मौत और बड़े को नौकर ने बचाया, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Oct 2023 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 01:52 PM IST
सार

Unnao News: थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि पता चला है जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Two brothers hanged due to mutual dispute, the younger one died and the elder one was saved by the servant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में फुटकर और थोक मेडिकल स्टोर खोलने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद के बाद छोटे भाई ने पहले मंजिल में बने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। वहीं, छोटे भाई को फंदे से लटका देख बड़े भाई ने भी फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन

घर में काम करने वाले नौकर ने यह स्थिति देख परिजनों को जानकारी दी और फांसी पर लटक रहे बड़े भाई को बचा लिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे के मिश्रा मार्केट में उमेश मिश्रा (40) मेडिकल स्टोर से चलाते हैं।
विज्ञापन

व्यापार बड़ा होने से करीब तीन साल पहले उनके छोटे विष्णु मिश्रा (36) भी फार्मासिस्ट की नौकरी छोड़कर साथ काम करने लगे थे। खुद की मार्केट होने के साथ फार्मासिस्ट का ज्ञान होने से कुछ समय पहले से छोटा भाई अलग मेडिकल स्टोर खोलने की बात करने लगा। इससे दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी के फंदे से लटकने का प्रयास किया
मंगलवार सुबह 6:30 बजे मेडिकल स्टोर संचालक उमेश मिश्रा के छोटे भाई विष्णू मिश्रा का शव प्रथमतल पर बने कमरे में फांसी से लटका मिला। भाई का फंदे पर शव देखकर उमेश मिश्रा ने भी नीचे आकर रस्सी के फंदे से लटकने का प्रयास किया। तभी घर में काम करने वाले नौकर ने दोनों को देख लिया।

तहरीर और पोस्टमार्टम के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
उसने उमेश को तो बचा लिया, लेकिन विष्णु की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उमेश  मिश्रा आमने-सामने मेडिकल स्टोर के पक्ष में न होकर होलसेल का काम करने के पक्ष में थे। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि पता चला है जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed