{"_id":"6ac808ddce757f1d8c0c7ff4","slug":"two-brothers-duped-of-40-lakh-on-the-pretext-of-a-job-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1676620-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से 40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से 40 लाख ठगे
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार में विद्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर स्कूल प्रबंधक ने दो भाइयों से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी और उसके भाइयों ने धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एलआईजी स्वर्ण जयंती विहार, कोयला नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात उन्नाव के असोहा स्थित माता मेमोरियल विद्या मंदिर के प्रबंधक चंद्रप्रकाश मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि प्रबंधक ने विद्यालय में अध्यापक के पद रिक्त होने की बात कहकर प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
दीपक ने खुद की और अपने चचेरे भाइयों दिलीप कुमार और अनिल कुमार की नौकरी लगवाने के लिए 16.60 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन और 23.39 लाख रुपये नकद दिए। पीड़ित ने चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्यामसुंदर, करुणाशंकर, अनुज और अनिक मिश्रा के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।