{"_id":"5c41f1febdec2253a33c44c3","slug":"two-brothers-died-in-car-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नियों से चूड़ियां लाने की बात कहकर घर से निकले थे दो भाई, घर वालों को लाना पड़ा कफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नियों से चूड़ियां लाने की बात कहकर घर से निकले थे दो भाई, घर वालों को लाना पड़ा कफन
Sat, 19 Jan 2019 12:31 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र एवं मनोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसती खेलती जिंदगी में कब वीराने में बदल जाए किसी को पता नहीं होता है कुछ ऐसा ही महोबा के श्रीनगर निवासी इस परिवार के साथ हुआ। दो हंसते खेलते परिवार एक पल में उजड़ गए। जहां खुशियों का माहोल था वहां मातम होने लगा। चूड़ियों की खन खन की जगह चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जानिए क्या है पूरा मामला...
महोबा जिले के डिगरिया गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की पंजाब प्रांत के जनपद फिरोजपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक तलमंडी स्थित राइस मिल में मुनीम का कार्य करते थे। शुक्रवार को दोनों चचेेरे भाइयों के शव गांव आते ही कोहराम मच गया। ग्राम डिगरिया निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र करन सिंह यादव व उसका चचेरा भाई पुष्पेंद्र (31) पुत्र रमेश यादव सात वर्षों से पंजाब में रहकर काम करते थे।

रोते बिलखते परिजन
दोनों चचेरे भाई पंजाब प्रांत के जनपद फिरोजपुर में किराए से रहकर तलमंडी स्थित राइस मिल में काम करते थे। 16 जनवरी को दोनों भाई बाईक से समीप में लगा मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान घर पर पत्नियों से बात हुई तो उन्होंने चूड़ियां लाने की बात कही थी। तभी चार पहिया गाड़ी से भिड़त हो गई। जिससे दोनों चचेरे भइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पंजाब पहुंचे।
शुक्रवार को दोनों चचेरे भाइयों के शव एक साथ गांव पहुंचने से हर किसी की आंख नम हो गई। ग्रामीणों मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। घटना से पुष्पेंद्र की पत्नी सुनीता पर दुखों की पहाड़ टूट पड़ा है। अब उसे तीन पुत्रियों निशा (10), खुशी (04) व मन्नू (02) के पालन-पोषण की चिंता सता रही है जबकि मनोज के एक पुत्र है। पत्नी रानी घटना के बाद से अपनी सुधबुध खो बैठी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।