फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two brothers died after drowning in Ganga in farrukhabad

यूपी: गंगा में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 01 Jun 2019 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
two brothers died after drowning in Ganga in farrukhabad
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां गंगा नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी जदीद की है। यहां नीरज राठौर का 18 वर्षीय बेटा किशन अपने ताऊ रामऔतार के बेटे विशाल (14) के साथ साइकिल से सुबह गंगा स्नान करने पांचाल घाट गया था।
विज्ञापन


साथ में किशन का छह वर्षीय भाई शिवा भी गया था। पांचाल घाट पर किशन व विशाल गंगा स्नान करने लगे। शिव बाहर उनके कपड़े रखा रहा था। तभी दोनों भाई गंगा में डूब गए। शिवा के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को गंगा में उतारा। गोताखोरों ने दोनों भाइयों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत कर घोषित कर दिया। रामऔतार छपाई और नीरज कपड़ा सिलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed