{"_id":"5dd2bfda8ebc3e54bf3a5136","slug":"two-brothers-beaten-the-old-woman-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने मां के साथ मिलकर वृद्धा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, घूरा डालने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने मां के साथ मिलकर वृद्धा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, घूरा डालने को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 18 Nov 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Nov 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा में सोमवार सुबह पट्टे की भूमि पर घूरा डालने के विवाद में दो भाइयों ने अपनी मां के साथ मिलकर पहले वृद्धा को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद ईंट और पत्थरों से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गई।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्राम खालेपुरवा निवासी राधा देवी (60) के पति स्व. श्रीकृष्ण के नाम गांव में आधा बीघा भूमि है। इस पर उसने पेड़ लगा रखे हैं।

भूमि के कुछ हिस्से पर गांव के ही लाट बाबू व उसके भाई अर्जुन लाल ने कब्जा कर रखा है। कब्जा की गई भूमि पर लाट बाबू और उसका भाई अर्जुन लाल घूरा डालते हैं। सोमवार सुबह लाट बाबू वहां घूरा डाल रहा था। वहां मौजूद राधा देवी ने इसका विरोध किया तो लाट बाबू और अर्जुन लाल ने मां राजेश्वरी देवी के साथ मिलकर राधा को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
उसे ईंट पत्थर भी मारे। इसमें राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंची लेकिन इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते, उसकी सांसें थम गईं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधा देवी के छह बेटे व दो बेटियां हैं।
आरोपियों से उसका पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे बबलू गौतम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।