फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brother from kanpur best performance in Super dance chapter three

सोनी चैनल के सुपर डांस चैप्टर-3 में कानपुर के सगे भाइयों का धमाल, शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ

Wed, 02 Jan 2019 12:13 AM IST
gaurav gaurav हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two brother from kanpur best performance in Super dance chapter three
डेमो
महज सात और दस साल की आयु में दो सगे भाईयों ने कानपुर शहर का नाम टीवी शो सुपर डांस चैप्टर-3 के जरिए पूरे देश में रोशन कर दिया। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस डांस शो में बर्रा-6 के मो. अर्श और मो. अर्शलान का फाइनल ऑडिशन में सिलेक्शन हो गया है। अर्श सात साल के हैं और अर्शलान दस साल के हैं। 
विज्ञापन

 

पहला डांस शो बीती 30 दिसंबर को चैनल पर शाम आठ बजे प्रसारित किया गया। इसमें दोनों का डांस देशभर में सराहा गया। दोनों ने ‘बातें कुछ अनकहीं सी, कुछ अनसुनी सी होने लगी...’ गाने पर ऐसा डांस दिखाया कि शो के जज और मशहूर कोरियोग्राफर अनुराग बासु ने खड़े होकर तालियां बजाई और दोनों को मेडल पहनाए। कोरियोग्राफर गीता मां ने दोनों भाइयों की एकता की खूब तारीफ की। बोलीं, यही आपसी सामंजस्य आप दोनों को काफी आगे ले जाएंगी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दोनों भाइयों से कहा कि हम आपको मेगा इवेंट में देखना चाहते हैं।   

विज्ञापन


पांच साल की उम्र से ही डांस करने लगे
अर्श और अर्शलान के पिता शाकिर अली बर्रा-6 में कपड़े की दुकान चलाते हैं। मां रजिया बेगम गृहिणीं हैं। तीन बहनें हिना जीएनएम, मदीना बीए और माही 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं। मदीना बताती हैं कि दोनों भाई पूरे परिवार के दिल के टुकड़े हैं। दोनों ने पांच साल की उम्र से ही श्री विनायक डांस एंड इंस्ट्रूमेंटल क्लासेज से डांस सीखना शुरू कर दिया था। अर्श और अर्शलान ने अपनी सफलता का श्रेय डांस प्रशिक्षिका सुकन्या, विशाल, योगेश और विनायक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत चुके हैं कई प्रतियोगिताएं
अर्श और अर्शलान की प्रतिभा का डंका कानपुर में पहले ही बज चुका है। दोनों अलग-अलग कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। ‘अमर उजाला’ मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता के भी लगातार दो साल से विजेता रहे हैं। दोनों भाई रोज बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल से फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। अर्श पांचवी में हैं और अर्शलान छठवीं में हैं। दोनों ने पहले लखनऊ फिर दिल्ली और अंत में मुंबई में आयोजित ऑडिशन दिया और लगातार सफलता हासिल की। इसके पहले दोनों डांस इंडिया डांस के टीवी शो तक भी पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed