{"_id":"6918ed26398a004cdb00e892","slug":"two-books-by-12-year-old-abhiram-will-introduce-you-to-the-depths-of-science-and-space-kanpur-news-c-362-1-lu11014-135396-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विज्ञान व अंतरिक्ष की गहराइयों से रूबरू कराएंगी 12 वर्षीय अभिराम की दो पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विज्ञान व अंतरिक्ष की गहराइयों से रूबरू कराएंगी 12 वर्षीय अभिराम की दो पुस्तकें
विज्ञापन
बाल लेखक अभिराम दीक्षित की पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : संवाद
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विवि में शनिवार को बाल लेखक अभिराम दीक्षित (12) की दो पुस्तकों द लास्ट कॉर्नर ऑफ द यूनिवर्स और अल्टीमेट पावर ऑफ द यूनिवर्स का विमोचन किया गया।
इनसे विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी मिलेंगी। अभिराम सर पद्मपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमलानगर में कक्षा सात के छात्र हैं। वह इंदिरा नगर के निवासी हैं और बचपन से ही लेखन, विज्ञान व अंतरिक्ष से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते आए हैं।
एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाइस चांसलर प्रो. शमशेर और विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल गोयल, भावना गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार कोंडा आदि रहे। कार्यक्रम में अभिराम ने बच्चों के साथ मिलकर कॉस्मिक स्किट का रोमांचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण किया जिसे दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन
अतिथियों ने कहा कि इतनी कम उम्र में विज्ञान और अंतरिक्ष पर आधारित दो पुस्तकों का प्रकाशन करना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिराम की मां डॉ. आभा दीक्षित ने बताया कि बेटे को कविता लेखन के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
उन्हें पद्मपत सिंहानिया की 10,000 रुपये की फेलोशिप भी मिल चुकी है। कार्यक्रम में अतिथियों ने अभिराम व उनकी मां को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक मौजूद रहे।