फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two bookies arrested for betting in IPL, 22 lakh recovered

यूपी: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दो सटोरिए गिरफ्तार, 22 लाख बरामद, ये सामान देख पुलिस भी हैरान

Sun, 10 Apr 2022 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले कौशिक शुक्ला व श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 22 लाख रुपये और तमाम तरह के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Two bookies arrested for betting in IPL, 22 lakh recovered
पकड़े गए सटोरियों का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले दो सटोरियों को एसओजी, सर्विलांस और कालपी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 22 लाख रुपये और तमाम तरह के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एसपी रवि कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले कौशिक शुक्ला निवासी मोहल्ला रावगंज कालपी व श्याम सुंदर निवासी मोहल्ला गणेशगंज कालपी को पुलिस टीम ने नौ अप्रैल की रात को मोहल्ला रावगंज स्टेशन रोड स्थित गली स्थित मकान से पकड़ा था।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने 22 लाख रुपये, एक कैलकुलेटर, तीन मोबाइल फोन, पांच डायरी रजिस्टर, नौ एटीएम कार्ड, एक एलईडी टीवी, सैटअप बाक्स, रिमोट आदि बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा ऑनलाइन डिब्बे के माध्यम से खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक सहित तीन टीमों के पुलिसकर्मी मौजूद रहें। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। 

एक आरोपी पहले भी जा चुका जेल, एक फरार
एसपी रवि कुमार ने बताया कि पकड़ा गया कौशिक शुक्ला वर्ष 2020 में भी सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं एक आरोपी बिट्टू उर्फ सचिन दीक्षित निवासी मोहल्ला मनीगंज कालपी मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। 

कोतवाली पुलिस, एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़े दस सटोरियां
शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ अप्रैल की दोपहर करमेर रोड हाईवे के पास स्थित खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे से आईपीएल में सट्टा खिला रहे दस सटोरियों को पकड़ लिया। टीम द्वारा पकड़े गए सटोरिया आकाश, शिवम, मनीष, राजदीप, सुभाष, सत्यम, शंकर, योगेंद्र और भरत से तलाशी में पुलिस को 9790 रुपये, सात टच मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल बरामद हुए। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए सटोरियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed