फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bike-riding youth killed in roadway bus collision in Hardoi

यूपी: हरदोई में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घरों में छाया मातम

Thu, 28 Jan 2021 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 Jan 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youth killed in roadway bus collision in Hardoi
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई के पाली में शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज से बाइक से बरगदिया गांव जा रहे युवकों की बाइक में कौसिया मंदिर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनभावन गंज निवासी मनोज (23) गुरुवार की सुबह बाइक से शाजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेनगंज निवासी फूूफा रजत पाल के यहां गया था। दोपहर में वह फुफेरे भाई रजनीश (28) के साथ बाइक से रूपापुर के पास स्थित ग्राम बरगदिया निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।
विज्ञापन


 

रास्ते में रूपापुर से कुछ पहले कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कौसिया मंदिर के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते वक्त मनोज ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वह टूट गया।

पीछे बैठे रजनीश ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पाली गई। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। बदहवास  परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

दोनों में थी गहरी दोस्ती, घर में मातम 
पिता रामऔतार ने बताया कि मनोज पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था, उसकी पांच बहनें भी हैं। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले ही घर आया था। बताया कि मनोज की फुफेरे भाई रजनीश से अच्छी पटरी खाती थी। सुबह वह घर से अल्लागंज रजाई भराने की बात कहकर निकला था, लेकिन वक्त मिलने पर रजनीश से मिलने उसके घर चला गया। रामऔतार ने बताया कि रजनीश दो भाइयों में बड़ा था, उसकी एक बहन भी है। वह अविवाहित था और खेती किसानी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed