फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bike riders died after colliding with a truck

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 23 May 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after colliding with a truck
फोटो- राम शंकर। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फोटो- राजकुमार। (फाइल फोटो)
फोटो- रोती बिलखती महिलाएं व लोगों की भीड़। संवाद सजेती के कोरिया मोड़ के पास हुई दुर्घटना, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के बंगला परास गांव निवासी राजकुमार (35) और रामशंकर कोरी (30) पेंटिंग का काम करते थे। दोनों बाइक से कोरिया गांव जा रहे थे। परास-बरीपाल संपर्क मार्ग पर कोरिया मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की माैत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, रामशंकर के पिता दिनेश कोरी ने बताया कि बेटा सुबह 10 बजे घर से मजदूरी करने की बात कहकर निकला था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। करीब पांच साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं, राजकुमार के एक एक बच्चा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed