Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two ATIs suspended for catching 11 passengers without tickets in a bus, female conductor's contract terminated

Farrukhabad: बस में 11 यात्री बिना टिकट पकड़ने के मामले में दो एटीआई निलंबित, महिला परिचालक की संविदा समाप्त

Sat, 22 Nov 2025 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Nov 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Two ATIs suspended for catching 11 passengers without tickets in a bus, female conductor's contract terminated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एटा से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस में बिना टिकट 11 यात्री पकड़े जाने के मामले में महिला परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने दो क्षेत्रीय सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को एटा से आ रही एक अनुबंधित बस को अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक की एस्कॉर्ट में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक राहुल कुमार माथुर और प्रदीप कुमार की टीम ने फैजबाग के पास बस को चेक किया।

विज्ञापन


इसमें साढ़े 51 यात्री मिले। इनमें से महिला परिचालक ने 11 यात्रियों की टिकट ही नहीं बनाई थी। एस्कॉर्ट ने सवारियां बिना टिकट लिखकर मुख्यालय सूचना भेज दी थी। निगम के नियमानुसार नौ यात्रियों से अधिक पकड़े जाने पर एआरएम पर भी कार्रवाई होना तय माना जाता है। फिलहाल एआरएम राजेश कुमार ने संविदा परिचालक महिमा पाल की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक यातायात निरीक्षक अमित वर्मा और योगेश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर स्थानीय डिपो में तैनात लिपिक अनिल राना और राजीव वर्मा को सहायक यातायात निरीक्षक की जिम्मेदारी दी है। कुछ ही दिनों में मुख्यालय स्तर से भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed