फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for trying to steal from ATM

Kanpur News: एटीएम से चोरी की कोशिश में दो गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for trying to steal from ATM
इटावा। एटीएम से रुपये चुराने की कोशिश करने वाले दो चोरों को बकेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पत्ती, तमंचा, कारतूस और छुरी बरामद की है।
विज्ञापन


औरैया जिले के थाना दिबियापुर के संत रविदास नगर वार्ड-1 निवासी शिवम शुक्ला ने बकेवर थाने में शनिवार को तहरीर दी थी। बताया कि दोपहर ढाई बजे कैश लोड करने के लिए लखना तिराहे पर लगे एटीएम पर गया था। वहां दो युवक एटीएम से कैश निकालने वाली जगह पर छेड़छाड़ करके रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। वैन को देखकर दोनों भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग तीन बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले झाल के पुल से ग्राम महिपालपुर की ओर जा रहे हैं। इस पर टीम ने दोनों की घेराबंदी की। दोनों आरोपियों को 03:12 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजेश (45) निवासी ग्राम इटौरा थाना मटसेना, फिरोजाबाद, गौरव (39) निवासी गांव सारख थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद बताया। राजेश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक टीन की पत्ती व गौरव के कब्जे से एक छुरा बरामद किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार काे खुलासा करते हुए बताया कि राजेश के खिलाफ थाना बमरौली जनपद आगरा और थाना जसवंतनगर में पहले से एक-एक मामले में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed