फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for setting fire to a shop for giving a beedi on credit

Kanpur News: उधार बीड़ी न देने पर गुमटी में लगाई आग, दो गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for setting fire to a shop for giving a beedi on credit
कानपुर। बिठूर के मैनावतीनगर में एक पशुबाड़े में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान क्षेत्र के ही रहने वाले पप्पू वर्मा और राम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शशिकांत यादव के पशुबाड़े के पास ही गुमटी में ज्ञान सिंह की परचून की दुकान है। सोमवार रात गांव के ही रहने वाले पप्पू वर्मा और राम सिंह कुशवाहा ने ज्ञान सिंंह से बीड़ी का बंडल उधार मांगा था। इन्कार पर दोनों ने गुमटी में आग लगाने की धमकी दी थी। पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने गुमटी में आग लगाने की बात कबूल की।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से शशिकांत यादव और उनके भाई लक्ष्मीकांत यादव के पशुबाड़े में आग लग गई थी। इस दौरान आठ मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, गुमटी में रखा करीब 90 हजार का सामान जल गया। पुलिस ने मामले ज्ञान सिंह सेंगर की पत्नी अनीता सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed