{"_id":"5d582a678ebc3e8983492e5c","slug":"two-anna-cattle-died-hit-by-the-chapra-mail-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छपरा मेल की चपेट में आकर दो अन्ना मवेशियों की मौत दस मिनट खड़ी रही ट्रेन, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छपरा मेल की चपेट में आकर दो अन्ना मवेशियों की मौत दस मिनट खड़ी रही ट्रेन, टला बड़ा हादसा
Sat, 17 Aug 2019 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उरई के जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास बरौनी से ग्वालियर जा रही छपरा मेल की चपेट में आकर अन्ना दो मवेशियों की मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन दस मिनट खड़ी रही। छपरा मेल के ट्रैक पर होने के कारण उरई में राप्तीसागर को पंद्रह मिनट रोककर चलाया गया।
बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल 11123 जैसे ही रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर शाम करीब 4.45 बजे पहुंची, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। चालक एजे द्विवेदी ने हार्न बजाकर मवेशियों को हटाना चाहा लेकिन वे नहीं हटे और ट्रेन की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई।

Trending Videos
इसके चलते ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। चालक ने किसी तरह मशक्कत के बाद मवेशियों को हटाया और इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर एससी अग्रवाल को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को देकर मौके पर जाने को कहा।
साथ ही उरई स्टेशन पर गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली 12591 राप्तीसागर एक्सप्रेस को रोक लिया गया। जब ट्रैक क्लियर हो गया तब 15 मिनट बाद कासन आर्डर देकर राप्तीसागर ट्रेन को रवाना किया गया।
इसी तरह ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल 11124 कोे शाम चार बजे करमेर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 183 पर अन्ना मवेशी आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। हालांकि जब तक चालक ने ट्रेन को रोकी तब तक अन्ना मवेशी कट चुका था।