फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two and a half million homes lost power

ढाई लाख घरों की बत्ती ले उड़ी पतंग

Tue, 10 Mar 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million homes lost power
पतंग ने सोमवार शाम को ढाई लाख घरों की बत्ती उड़ा दी। करीब एक घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके अलावा फाल्ट से भी कई इलाकों की बिजली गुल रही। रविवार को भी पतंगबाजी के कारण खास बाजार और छप्पर सब स्टेशन की बिजली शाम 5:45 से 6:15 बजे तक बंद रही थी।
विज्ञापन


लोग पतंग के पास मंझे से आगे पतला तार बांध लेते हैं। इससे पेंच लड़ाने में पतंग आसानी से कटती नहीं है। पतंग में बंधा यह तार जब तारों से रगड़ता है तो लाइन ट्रिप हो जाती है। सोमवार को भी इसी के चलते फाल्ट हुआ। इससे दालमंडी, घंटाघर, झाड़ी बाबा और शनिदेव सब स्टेशन बंद हो गए।
विज्ञापन


इस कारण इन चारों सब स्टेशनों से जुड़े करीब ढाई लाख घरों की आपूर्ति शाम 6:25 से 7:15 बजे तक प्रभावित रही। नौबस्ता के केशवपुरम फीडर लाइन में खराबी के कारण केशव नगर और साकेत नगर की बिजली शाम 6:25 से 7:05 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत कालोनी के इनकमर स्विच में खराबी के कारण चरण सिंह कालोनी और बर्रा छह की बिजली शाम 5:15 से 7:45 बजे तक बंद रही।  स्विच यार्ड में काम होने के कारण आरपीएच फर्स्ट और सेकेंड फीडर सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहे।


इस कारण ईदगाह कालोनी, खलासी लाइन, आर्य नगर, बेनाझाबर, ग्वालटोली, एक्सेल हॉस्पिटल, मेस्टन रोड, एफएम कॉलोनी, डीआईडी बंगला, टेफ्को, विक्टोरिया मिल, सूटरगंज, मकबरा, चुन्नीगंज, मैकराबर्टगंज, कर्नलगंज फायर स्टेशन की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed