फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two and a half lakh bags of urea sold in Kharif, only 1,910 bottles of nano

Kanpur News: खरीफ में बिकी पौने दो लाख बोरी यूरिया, नैनो की बिकी सिर्फ 1910 बोतल

Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh bags of urea sold in Kharif, only 1,910 bottles of nano
इटावा। शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी नैनो डीएपी और यूरिया से जिले के किसान दूरी बनाए हुए हैं। किसानों का विश्वास जीतने के लिए कृषि विभाग के साथ इफको के अधिकारी पसीना बहा रहे हैं। अब तक खरीफ फसल में पौने दो लाख बोरी यूरिया की बेची जा चुकी है जबकि नैनो यूरिया की सिर्फ 1910 बोतलों की बिक्री हो पाई है।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल का रकबा लगभग 67 हजार हेक्टेयर है। इसमें उपयोग के लिए कृषि विभाग की ओर से अब तक 1.75 लाख यूरिया की बोरी वितरित की जा चुकी है। लेकिन किसानों के नैनो यूरिया के प्रति रुझान न लेने से अब तक सिर्फ 1910 बोतल नैनो यूरिया की बिक्री हो सकी है। जबकि विभाग के पास 13,454 नैनो यूरिया की बोतलें उपलब्ध है। वहीं अगर डीएपी की बात करें तो अब तक 65 हजार बोरी डीएपी का वितरण किया जा चुका है यहां भी सिर्फ 1425 बोतल नैनो डीएपी की बिक्री हो सकी है। विभाग के पास 7640 नैनो डीएपी का स्टॉक है। सहकारी समितियों में यूरिया के लिए किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed