{"_id":"5a2cc9c54f1c1bb6678c0e94","slug":"twelfth-class-student-raped-a-ninth-class-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र ने किया नाैवीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र ने किया नाैवीं की छात्रा से दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के जूही में कक्षा नौ की एक छात्रा को अगवा कर इंटर के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सूनसान जगह पर छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रत्तू पुरवा जूही में प्राइवेट कर्मी का परिवार रहता है। उनकी 14 वर्षीय बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। प्राइवेट कर्मी ने बताया कि 27 नवंबर को उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान मुहल्ले में रहने वाला शिवम वर्मा वहां पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि शिवम छात्रा को धमका कर बाइक से अपने साथ ले गया। एक सूनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। यह देख आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम कानपुर देहात का रहने वाला है।
विज्ञापन
शिवम रत्तूपुरवा में अपनी मौसी के घर में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।