फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tutor's brother misdeed with innocent girl

यूपी के हरदोई में फिरी हुई बच्ची के साथ हैवानियत, ट्यूटर के भाई ने मासूम से किया दुष्कर्म

Fri, 09 Oct 2020 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
tutor's brother misdeed with innocent girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
हरदोई के संडीला कस्बे में पड़ोसी के घर ट्यूशन पढ़ने गई मासूम के साथ ट्यूटर के छोटे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कस्बे में एक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय बच्ची कक्षा एक की छात्रा है।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर वह शुक्रवार शाम दो अन्य बच्चों के साथ ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ाने वाले शख्स की पत्नी का प्रसव शुक्रवार को ही लखनऊ में हुआ है। इसलिए सभी परिजन लखनऊ गए थे। घर में ट्यूटर का छोटा भाई ही मौजूद था।
विज्ञापन


उसने बच्ची के साथ आए दो बच्चों को चॉकलेट देकर छत पर भेज दिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर मेें सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव और कोतवाल एसपी शुक्ला पीड़ित बच्ची के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के साथ पढ़ने गए दोनों बच्चों के बयान भी पुलिस ने लिए। घटना का पता चलने पर एसपी अनुराग वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed