{"_id":"69f65ed7185e9c4ca70fbabe","slug":"tubewells-have-been-out-of-service-for-three-months-in-billi-village-leaving-crops-withering-kanpur-news-c-12-knp1074-1510333-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिल्टी गांव में तीन माह से नलकूप ठप, सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिल्टी गांव में तीन माह से नलकूप ठप, सूख रहीं फसलें
Sun, 03 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव बिल्टी में राजकीय नलकूप की मोटर तीन महीने से खराब है। नलकूप बंद होने से खेतों में खड़ी मूंग की फसल सूख रही है। भीषण गर्मी के कारण तालाब भी सूखे पड़े हैं। जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
सरवनखेड़ा ब्लाॅक के बिल्टी में 25 वर्ष पहले नलकूप स्थापित हुआ था। आसपास की 100 बीघे फसल की सिंचाई का एकमात्र यह नलकूप साधन है। मोटर खराब होने के बाद भी अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन, खेतों में खड़ी मूंग की फसल सूख रही है। सिंचाई न होने से किसान पशुओं के लिए हरा चारा भी नहीं जुटा पा रहे हैं। किसान हाकिम सिंह ने बताया कि तीन माह से नलकूप ठप है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से फरियाद की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
किसान राजबहादुर सिंह ने बताया कि पुरानी मोटर की मरम्मत करा दी जाती है। यह कुछ महीने बाद फिर खराब हो जाती है। मोटर सही कराने में तीन से चार माह का समय लगता है। इससे फसल को समय पर पानी नहीं मिल पाता है। वहीं, किसान पुत्तन ने बताया कि उन्होंने तीन बीघे खेत में मूंग की फसल बोयी थी। फसल को सिंचाई की आवश्यकता है, पर मोटर खराब है। सिंचाई न होने से उनकी फसल सूख रही है। तीन माह से नलकूप बंद होने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
...................
बिल्टी गांव के नलकूप की मोटर खराब है। एक मोटर बनने के लिए भेजी गई है, उसके बनकर आने पर खराब मोटर निकलवा कर नलकूप चालू कराया जाएगा। - सुजीत कुशवाहा, अवर अभियंता, नलकूप