फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   TSI slaps SI in Etawah, SSP gave instructions for investigation

थप्पड़बाज पुलिस: टीएसआई ने एसआई को मारा थप्पड़, जिला अस्पताल में भर्ती, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

Tue, 16 Aug 2022 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Aug 2022 05:12 PM IST
सार

यूपी के इटावा में एक दरोगा को अपने प्रभारी से छुट्टी मांगना भारी पड़ गया।दरअसल, दरोगा अपनी पत्नी की तबियत खराब होने पर छुट्टी मांगने गए थे। इस पर प्रभारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी होते ही एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
TSI slaps SI in Etawah, SSP gave instructions for investigation
अस्पताल में भर्ती एसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में यातायात पुलिस में तैनात एक दरोगा ने अपने प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसआई अपनी पत्नी की तबियत खराब होने पर टीएसआई के पास छुट्टी मांगने गए थे। आरोप है कि इस दौरान टीएसआई ने एसआई को थप्पड़ जड़ दिया। हालत बिगड़ने पर एसआई को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन

एसआई राम कृष्ण चौहान ने बताया कि उनकी पत्नी कुसुमलता चौहान को कई साल पहले पैरालाइज्ड हो गई थीं। तब से पत्नी का इलाज जनपद कानपुर के मोतीझील में स्थित रीजेंसी हास्पिटल में चल रहा है। सोमवार को वह पुलिस लाइन स्थित यातायात पुलिस के कार्यालय में अपने प्रभारी टीएसआई राज कुमार शर्मा से छुट्टी मांगने गए थे। टीएसआई ने बताया कि अग्निपथ भर्ती को लेकर उनकी ड्यूटी जनपद फतेहगढ़ में लगाई गई है।

विज्ञापन

पीड़ित एसआई ने पत्नी को दवा दिलाने के नाम पर एक दिन की छुट्टी देने का आग्रह किया। इस पर टीएसआई राज कुमार शर्मा आग बबूला हो गए और गला दबाकर धक्का देते हुए एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मारपीट के कारण एसआई का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उनकी तबियत खराब हो गई। आनन फानन में साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

टीएसआई के ऊपर पहले से भी चल रही है विभागीय जांच

टीएसआई राजकुमार शर्मा पर पहले से भी कई मामलों की जांच हो रही है। 2019 में एक व्यक्ति ने टीएसआई पर फर्जी चालान स्लिप बनाकर वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में भी तत्कालीन एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।  -जयप्रकाश सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed