{"_id":"689266e47724ad183401ac11","slug":"tsh-will-provide-free-training-in-ten-sports-to-children-of-ews-category-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128488-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को दस खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण देगा टीएसएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को दस खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण देगा टीएसएच
विज्ञापन
कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रतिभाशाली बच्चों को खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए द स्पोर्ट्स हब में छठे सत्र की प्रक्रिया शुरू है। इस सत्र में संस्थान बच्चों को दस खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण देगा।
यह जानकारी मंगलवार को टीएसएच में हुई पत्रकार वार्ता में कानपुर नगर निगम के इंटरनल ऑडिटर सुचित अग्रवाल, टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव और मुख्य क्रिकेट कोच शशिकांत खांडेकर ने संयुक्त रूप से दी।
सुचित अग्रवाल ने बताया कि छठे सत्र के लिए आवेदन पत्रों का वितरण 25 जुलाई से प्रारंभ है। सात अगस्त से ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 13 अगस्त (बुधवार) से नए प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
संस्थान में बच्चों को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले टीएसएच में नगर निगम और समन्वय समिति के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
इसमें अब तक की प्रगति की जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि मार्च 2023 से जुलाई 2025 के बीच पांच प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कुल 1259 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से कई खिलाड़ियों ने जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कुल 88 पदक जीते हैं।