फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   trying to misdeed with mentally sick girl in Fatehpur

फतेहपुर: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही भाग निकला आरोपी

Tue, 04 Feb 2020 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
trying to misdeed with mentally sick girl in Fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर के औंग थाने के एक गांव में अगवानी देखने आई मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप बरात में शामिल एक शख्स पर है। पुलिस जब उसे तलाशने पहुंची तो वह मौका देखकर भाग निकला।
विज्ञापन


गांव में सोमवार की रात कानपुर नगर से बरात आई थी। रात लगभग दस बजे अगवानी के समय पड़ोस की एक किशोरी भी वहीं खड़ी थी। वह अपने घर से अगवानी देखने आई थी। बरात में आए एक युवक की नीयत किशोरी पर खराब हो गई।
विज्ञापन


जैसे ही किशोरी घर को वापस हुई बराती ने किशोरी का पीछा किया। किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। तीनों भाई अन्य प्रदेश में नौकरी करते हैं। मां रिश्तेदारी में गमी हो जाने की वजह से वहां गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ताला लगा था। किशोरी के लिए मां ने दरवाजे के छप्पर के नीचे चारपाई लगा रखी थी। हवा ना आए इस वजह से कपड़ों का घेरा बना दिया था। किशोरी के वहां पहुंचते ही बराती ने उसे दबोच लिया।


शोर मचाने पर पड़ोसी महिलाएं आ गईं, उन्होंने डंडे से बराती को पीटा। 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो मजमा लग गया। आरोपी तब तक भाग निकला। पड़ोसियों ने बताया की किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed