{"_id":"5e6244ce8ebc3eeadf4455c8","slug":"trying-to-burn-the-woman-with-kerosene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, भागकर बचाई जान
Fri, 06 Mar 2020 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। चीखने पर पड़ोसी पहुंच गए। महिला ने भागकर जान बचाई। पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दंदौराखुर्द निवासी मंजू देवी पुत्री संतोष ने बताया कि पिता ने छह साल पहले उसकी शादी मैनपुरी के पत्थर मंडी सरकारी बस अड्डे के पास रहने वाले जितेंद्र उर्फ पिंटू के साथ की थी। शादी में क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था।

शादी में मिलने वाले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह एक साल बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शुरुआत में वह यह सब सहती रही। इससे ससुरालीजनों ने ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।
मारपीट करने के साथ ही भूखा प्यासा रखा जाने लगा। मंजू ने बताया कि पिता ने पति को व्यापार के लिए रुपये दिए थे। इससे कुछ दिन सब सही रहा। इसके बाद फिर से परेशान किया जाने लगा।
10 फरवरी को उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह भागकर जान बचाई। इस समय वह मायके में गुजर बसर कर रही है। महिला ने पति जितेंद्र उर्फ पिंटू समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।