{"_id":"66c8789fe672e09f8507f7b2","slug":"truck-with-liquor-worth-86-lakhs-overturned-on-highway-collided-with-school-bus-driver-and-helper-absconded-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: हाईवे पर पलटा 86 लाख की शराब से भरा ट्रक, गोवंश बचाने में स्कूल बस से टकराया था, चालक-खलासी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: हाईवे पर पलटा 86 लाख की शराब से भरा ट्रक, गोवंश बचाने में स्कूल बस से टकराया था, चालक-खलासी फरार
Fri, 23 Aug 2024 05:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:26 PM IST
सार
Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में गोवंश को बचाने में हाईवे पर 86 लाख रुपये की शराब से भरा ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में लदी शराब की जांच आबकारी विभाग के अधिकारियों ने की है। शराब आगरा के एक गोदाम में जा रही थी।
विज्ञापन
हाईवे किनारे गड्ढे में पलटा पड़ा शराब लदे ट्रक को देखती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार शराब लदा ट्रक गोवंश को बचाने के चलते स्कूली बस में टकरा गया। इसके बाद ट्रक संकेतक बोर्ड के दो पोल तोड़कर हाईवे किनारे नाला के पार गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मालिक प्रेम शंकर ने बताया कि ट्रक चालक सुभाष शराब लदा ट्रक कानपुर देहात के आरती दिसलरी से राजू गुप्ता गोदाम के लिए आगरा लेकर जा रहा था। जिसमे करीब 950 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपये की बताई गई है। गुरुवार रात डेढ़ बजे ट्रक मानिकपुर मोड़ के पास पहुंचने पर अचानक गोवंश आ गए।
विज्ञापन
उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी एक खाली स्कूल की बस में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी बस पीछे खिसक गई उसके चपेट में आने से हाईवे पर लगा संकेतक बोर्ड के दो पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। और स्कूली बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रांसपोर्ट मालिक को चालक ने फोन करके हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने की जांच
राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनियां और अबकारी विभाग निरीक्षक जगदंबिका मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ट्रक में लदी शराब का सैंपल लेकर चेक किए। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनियां ने बताया कि ट्रक में लदी शराब की जांच आबकारी विभाग के अधिकारियों ने की है। शराब आगरा के एक गोदाम में जा रही थी।