फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck rams into container from behind, driver and helper trapped in cabin, traffic disrupted for two hours

Etawah Road Accident: कंटेनर में पीछे से ट्रक घुसा, चालक और खलासी केबिन में फंसे, दो घंटे बाधित रहा यातायात

Sat, 26 Aug 2023 07:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

Etawah News: हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर को रोड से हटवाकर यातायात को सामान्य रूप से शुरू कराया।

विज्ञापन
Truck rams into container from behind, driver and helper trapped in cabin, traffic disrupted for two hours
ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकालते दमकल कर्मी व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की टक्कर से कंटेनर पलटकर बीच डिवाइडर पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में चालक और खलासी बुरी तरह से फंस गए।

विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान इटावा से कानपुर लेन करीब दो घंटे बाधित रही। शनिवार सुबह करीब पांच बजे लोहे के पाइप लादकर अलीगढ़ से कानपुर जा रहा ट्रक सराय जलाल ओवरब्रिज के ऊपर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गया। 
विज्ञापन

इसमें कंटेनर डिवाइडर और दोनों रोड के बीचों-बीच पर पलट गया, जिसमें ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक लवकुश (30) पुत्र रमेश निवासी सुलतानपुर गांव थाना सिकंदराराऊ हाथरस और खलासी हसन (18) पुत्र भूरे निवासी नगला पवल एटा बुरी तरह फंसकर करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया
हादसा होते ही कंटेनर चालक और खलासी मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed