{"_id":"6a40224e4b36b4c5a3053769","slug":"truck-hits-couple-on-bike-woman-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-144928-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत
Sun, 28 Jun 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर आलमपुर के पास शनिवार सुबह 10 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। ट्रक का टायर महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज ले जाने पर महिला की मौत हो गई।
राजपुर थाना क्षेत्र के भाल निवासी मुलायम सिंह ने बताया कि शनिवार को वह बाइक से पत्नी लाला देवी उर्फ विमला (55) के साथ किसी काम से औरैया जा रहे थे। हाईवे पर आलमपुर के पास बगल से चल रहे ट्रक ने बिना इंडिकेटर दिए ही हाईवे किनारे स्थित धुलाई सेंटर की ओर मोड़ते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पत्नी उछल कर ट्रक के अगले टायर के नीचे चली गईं। टायर उनके ऊपर से निकल गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर आई पुलिस ने उनको सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)