{"_id":"68f15429bbb88c71870c8a0b","slug":"truck-hits-bike-riders-one-dies-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-133000-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत
Fri, 17 Oct 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
रूरा। शिवली-रूरा मार्ग पर रिंद नदी पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां से दोनों को हैलट रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
रूरा थाना क्षेत्र के कारी-कलवारी निवासी जितिन सिंह गौर उर्फ कोकी (19) पुत्र राघवेंद्र सिंह गौर बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र थे। वह गुरुवार दोपहर को दोस्त अभिषेक सेंगर के साथ बाइक से काशीपुर स्थित बैंक शाखा से रुपये निकालने जा रहे थे। गहलौं रिंद नदी के पास मोड़ पर पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया।
हैलट में इलाज के दौरान देर शाम को जितिन ने दम तोड़ दिया। अनहोनी पर मां रेखा, भाई रचित, पिता राघवेंद्र सिंह रोने लगे। परिजन ने बताया कि जितिन के पिता राघवेंद्र सिंह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर वह घर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि छात्र की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हुई है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।