फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck hit by high tension line, accident while loading wood from dump, driver died

Hamirpur: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, डंप से लकड़ियां लादकर निकलते हुए हादसा, चालक की मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

Hamirpur News: प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिजन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Truck hit by high tension line, accident while loading wood from dump, driver died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में डंप से लकड़ियां लादकर निकल रहा ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे ट्रक चालक की करंट लगने से बुरी तरह से झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

कानपुर जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के उसरी गांव निवासी विनोद कुमार (35) कस्बे में लकड़ी कारोबारी के डंप से ट्रक में लकड़ियां लादने आया था। ट्रक के खलासी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे लकड़ी लादकर जाने वाले थे।
विज्ञापन

तभी डंप से लकड़ी से लदे ओवरलोड ट्रक को हाइटेंशन लाइन के नीचे से गुजरना था।बताया कि ट्रक चालक विनोद ने लकड़ियों की ऊंचाई ज्यादा होने की बात व्यापारी के मुंशी कमलेश कुमार को बताई।लेकिन मुंशी ने रोजाना ऐसे ही ट्रकों की निकलने की बात कहीं और ट्रक निकालने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर झुलसा
खलासी ने बताया कि जैसे ही ट्रक हाइटेंशन लाइन के नीचे पहुंचा। तभी ट्रक करंट की चपेट में आ गया और पूरे ट्रक में करंट फैल गया। जान बचाने के लिए जैसे ही चालक विनोद उतरने का प्रयास किया। उसने जहां खिड़की का लोहे का राड पकड़ा, तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

मौके से भाग निकला है मुंशी
इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और मुंशी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed