फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck driver's body found hanging in Kanpur countryside

कानपुर देहात में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging in Kanpur countryside
कानपुर देहात। अकबरपुर के स्वरूपपुर गांव में शुक्रवार रात ट्रक चालक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

स्वरूपपुर निवासी विजय का पुत्र जीतेंद्र सिंह उर्फ मोनू (33) ट्रक चलाता था। विजय के गांव में दो मकान हैं। गांव के बाहर बने मकान में मोनू पत्नी के साथ रहता था, जबकि दूसरे मकान में मां व अन्य परिजन रहते हैं। शुक्रवार रात जीतेंद्र उर्फ मोनू पत्नी शिल्पी के साथ खाना खाकर सोने गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जागने पर शिल्पी ने पति का शव फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे तो मोनू का शव कंबल का किनारा काटकर बनाई गई रस्सी में पंखे के हुक से लटका दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सोनू की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग पाई गई। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि फांसी लगाने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed