{"_id":"5c7a9041bdec224d0445511c","slug":"truck-driver-going-from-delhi-to-bihar-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक लापता, अनहोनी की आशंका, दिल्ली से जा रहा था बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक लापता, अनहोनी की आशंका, दिल्ली से जा रहा था बिहार
Sat, 02 Mar 2019 07:46 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी ट्रक चालक दिल्ली से बिहार माल ले जाते समय लापता हो गया। चालक की मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। चालक का साथी व ट्रक देवरिया जिले की कोतवाली में मिला है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी ट्रक चालक रमनदीप, शमसाबाद क्षेत्र के गांव गड़रियन नगला, गांव चिलसरा के चालक व परिचालक दिल्ली में किराए के मकान में रहते हैं। रमनदीप वहां टेंपो चलाता है। 15 फरवरी को रमनदीप के साथियों ने ट्रक लेकर बिहार के पटना चलने को कहा। रमनदीप ने मना कर दिया और कहा कि वह टेंपो चलता है। बाहर दूसरी गाड़ी पर नहीं जाएगा।
16 फरवरी को तीनों ई-रिक्शा लदा ट्रक लेकर गांव लहरा पहुंचे। वहां से रमनदीप अपने घर पहुंचा और मां सुदामा देवी से बिहार जाने की बात बताई। जब 4-5 दिन बाद रमनदीप घर नहीं लौटा तो उसकी मां सुदामा देवी ने उसके साथियों से जानकारी की। ट्रक में लदे माल के स्वामी ने भी ट्रक मालिक को फोन किया और कहा कि माल नहीं पहुंचा है। छानबीन में ट्रक देवरिया कोतवाली में खड़ा मिला। वहीं रमनदीप का साथी चालक भी मिल गया।
विज्ञापन
रमनदीप की मां सुदामा देवी ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी और कहा है कि उसे आशंका है कि उसके पुत्र को साथी चालक ने गायब कर दिया है। उन्हें अनहोनी की आशंका है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने देवरिया कोतवाली में वार्ता की है। वहां की पुलिस ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। जांच की जा रही है।