हरदोई में ट्रक चालक की मौत: परिजनों ने पीटकर हत्या करने की जताई आशंका, पुलिस कर रही पूछताछ
कोतवाली देहात क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी ट्रक चालक की बुधवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी विनोद दुबे ने बताया कि परिजनों द्वारा जताई जा रही आशंका पर जांच पड़ताल की जा रही है।
परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रगति नगर निवासी राजेन्द्र उर्फ रोहित (32) ट्रक ड्राइवर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात घर आ रहा था।
घर से कुछ दूर से उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो उसे अचेत अवस्था में उसे पड़ा पाया। उसके शरीर पर चोट लग रही थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धनजंय शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
परिजनों द्वारा जताई गई आंशका को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रक चालक जिनके साथ उठा बैठा करता था। उनकी जानकारी की जा रही है। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के साथ चालक का आना जाना और उठना बैठना था, उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसपी के पीआरओ प्रिंस ने बताया कि पीट-पीट कर मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में हर पहलू की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से जताई गई हत्या की आशंका के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।