{"_id":"5e5bf2b18ebc3ef405352ed0","slug":"truck-collision-overturned-tractor-trolley-30-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, चपेट में आकर कार भी हुई क्षतिग्रस्त, 30 लोग चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, चपेट में आकर कार भी हुई क्षतिग्रस्त, 30 लोग चुटहिल
Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 30 लोगों को चोटें आई हैं। पास के ही क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद घायल चले गए। ट्रक की चपेट में आकर एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली लाई। जहां लंबी वार्ता के बाद कार व ट्रैक्टर मालिक की रजामंदी पर दोनों में समझौता हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग हसनगंज से अजगैन के चमरौली आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की पहले कार से टक्कर हुई।

फिर अनियंत्रित ट्रक ने टैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लगभग 30 लोग चुटहिल हो गए। चीख-पुुकार के बीच आसपास के लोगों ने सभी चुटहिल लोगों का पास के ही एक क्लीनिक में उपचार कराया। जिसके बाद सभी गंतव्य को चले गए। हादसे से हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनोें को किनारे करा आवागमन सामान्य किया। चुटहिल हुए लोग हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बरहा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली आश्रम एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक राजा (30) पुत्र गंगाप्रसाद ने बताया कि कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने उसकी ट्रॉली में साइड से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पलट गई। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पेड़ से टकराया पिकअप, चालक-क्लीनर घायल
गंजमुरादाबाद। मटर लादकर कन्नौज से गोंडा जा रही पिकअप स्टीयरिंग फेल हो जाने से हरदोई- उन्नाव मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में हरदोई के बिलग्राम नगर निवासी शराफत अली व क्लीनर अजमत अली घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक ने बताया कि वह पिकअप का मालिक और चालक है। वह कन्नौज से मटर लादकर गोंडा जा रहा था।