फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collision in Bolero UP 100 head constable dies

ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, यूपी 100 के हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 30 Jul 2018 12:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Truck collision in Bolero UP 100 head constable dies
मृतक दीवान दूधनाथ की फाइल फोटो
यूपी के फतेहपुर जिले में बेकाबू ट्रक ने शनिवार रात हाईवे पर गश्त पर कर रही यूपी-100 की बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। एक सिपाही घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल के शव को एसपी राहुल राज ने पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी। एसओ सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद में सराय इनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर कमालपुरवा निवासी दूधनाथ (55) खागा कोतवाली की यूपी 100 में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। दूधनाथ की एक साल से खागा कोतवाली क्षेत्र में तैनाती थी। शनिवार को वह रात्रि गश्त पर थे। साथ में चालक राजेश यादव और कांस्टेबल मनोज त्रिपाठी भी थे। रात साढ़े 12 बजे कानपुर-इलाहाबाद हाईवे के कटोघन प्वाइंट पर राजेश बोलेरो से उतर कर कुछ दूरी पर खड़ा हो गए, जबकि दूधनाथ और मनोज त्रिपाठी गाड़ी में ही बैठे रहे। तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो पलट गई।
विज्ञापन

ट्रक हाईवे किनारे गुमटियों को तोड़ते हुए खंती में लटक गया

Truck collision in Bolero UP 100 head constable dies
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रक भी हाईवे किनारे गुमटियों को तोड़ते हुए खंती में लटक गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बोलेरो में फंसे हेड कांस्टेबल दूधनाथ और कांस्टेबल मनोज को किसी तरह से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां दूधनाथ की मौत हो गई।

कांस्टेबल मनोज का हाथ टूट गया, जिनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दूधनाथ के बेटे लाल बहादुर और विजय बहादुर ने बताया कि पिता से शनिवार शाम छह बजे बातचीत हुई थी। वह डायबिटीज से पीड़ित थे। चेकअप कराने के लिए छुट्टी लेकर सोमवार को घर आना था। घर आने से पहले ही हादसा हो गया। पीड़ित परिवार को एसपी ने मदद का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed