{"_id":"5e44d6bc8ebc3ee5a554a90e","slug":"truck-collides-in-upda-s-car-of-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की यूपीडा की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, गश्ती दल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की यूपीडा की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, गश्ती दल घायल
Thu, 13 Feb 2020 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/ कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/ कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
घायलों का सैफई में चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही यूपीडा की कार में लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यूपीडा के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटवा कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र की है। हादसा बुधवार देर रात करीब दो बजे का है। घायलों को आनन-फानन में इटावा के सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान यूपीडा टीम के पांच कर्मचारी मौजूद थे।

गश्त में तैनात जगत सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी छतौनी थाना वेदपूरा जिला इटावा ने बताया कि हम लोग सौरख कट से तालग्राम की तरफ जा रहे थे तभी चैनल नंबर 158 पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मैं व चालक अवनीश बाल-बाल बच गए और तीन साथी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को देने के बाद तिर्वा कन्नौज में ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों में रामप्रकाश पुत्र महावीर सिंह, श्रीपाल पुत्र अहिवरन सिंह व बलवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह शामिल हैं।