फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collided with a roadside tree, two killed and five injured, the dead have not been identified

Unnao Accident: सड़क किनारे पेड़ से टकराया ट्रक, दो की मौत और पांच घायल, मृतकों की नहीं हुई है शिनाख्त

Tue, 13 Jun 2023 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

Unnao News: कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रक पर वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले रॉड लदे थे। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला है। घायलों को तो सही समय पर इलाज कराया गया है। लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Truck collided with a roadside tree, two killed and five injured, the dead have not been identified
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में वेल्डिंग रॉड लादकर जा रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक बालक समेत सात लोग घायल हो गए। ट्रक के केबिन में फंसे लोगों को पुलिस ने निकलवाया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सफीपुर से सवारियां बिठाकर उन्नाव की ओर जा रहा वेल्डिंग रॉड के गत्ते लदा तेज रफ्तार ट्रक उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कुसैला मोड़ के निकट सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर तेज होने से ट्रक का केबिन पेड़ में जाकर फंस गया। तेज आवाज आने से आसपास लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो को कटर से केबिन काटकर निकाला
वहीं ट्रक के केबिन में दो लोग ऐसे फंसे, जिनको पुलिस नहीं निकाल पाई। इसके बाद में कटर से केबिन काटकर उन्हें निकाला गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों के पास से कोई आईडी न मिलने से उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायल फतेहपुर जिले के मलवा गांव निवासी सदानंद के पुत्र अवशेष (35), कस्बे के मोहल्ला पड़रिया निवासी राजू (35) उसका पुत्र शिवा (12), सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के गलगलहा निवासी महेश (25) उसका भाई उमेश (23) को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

ससुराल से घर लौट रहा था
घायल दोनों भाईयों में महेश और उमेश ने बताया कि वह सलींद गांव में रहने वाली बहन मालती के घर आए थे। वहीं से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर जिला निवासी अवशेष ने बताया कि वह देवगांव निवासी मथुरा प्रसाद के घर ससुराल अपनी ससुराल आया था। वहीं से घर लौट रहा था।

नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त
कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रक पर वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले रॉड लदे थे। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला है। घायलों को तो सही समय पर इलाज कराया गया है। लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके पास कोई आईडी नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed