फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck climbs over divider, car rider dies after being hit

Kanpur News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटा ट्रक, चपेट में आकर कार सवार की मौत

Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Truck climbs over divider, car rider dies after being hit
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के जुनेदपुर मोड़ के पास कानपुर-झांसी हाईवे पर रविवार को आगे जा रही कार अचानक रुकने पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक में लदा सामान कार पर आकर गिरा। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इधर क्रेन से ट्रक को एक तरफ करके आवागमन शुरू कराया गया। करीब एक घंटे कानपुर से झांसी जाने वाला रूट बाधित रहा।
विज्ञापन

कानपुर से झांसी की ओर रविवार दोपहर कार जा रही थी। पीछे से सोलर पैनल प्लेटें लदा ट्रक आ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर जुनेदपुर मोड़ के पास ढलान के बाद अचानक कार रुकी तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कार को बचाने के लिए डिवाइडर की तरफ स्टेयरिंग काट दिया। इस पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इधर चालक कार को आगे नहीं निकाल सका। ट्रक में लदा सामान कार पर आकर गिरा। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति कार में फंस गया। दुर्घटना देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और हाईवे कर्मियों ने पहुंच कर सभी के सहयोग से कार सवार कानपुर नगर के जाजमऊ निवासी अरमान पुत्र मोहम्मद इरशाद, मन्नू व शान मोहम्मद पुत्र गुड्डू को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सक ने शान मोहम्मद (22) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बल के साथ उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा ने हाईवे कर्मचारियों के साथ क्रेन से ट्रक को साइड में कराकर एक घंटे बाद आवागमन सुचारू किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कार सवार शान मोहम्मद की मेडिकल कॉलेज में मौत होने की सूचना पर उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed