फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck broke down near Chakeri Jajmau checkpost, highway jammed for three hours

Kanpur: चकेरी जाजमऊ चेकपोस्ट के पास खराब हुआ ट्रक, हाईवे पर तीन घंटे रहा जाम

Thu, 19 Jan 2023 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Truck broke down near Chakeri Jajmau checkpost, highway jammed for three hours
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ चेकपोस्ट के पास गुरुवार सुबह एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद कानपुर से लखनऊ रूट पर तीन घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान किसी तरह वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। खराब ट्रक के हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका। कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी चालक जितेंद्र कुमार ट्रक लेकर लखनऊ जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे जाजमऊ चेकपोस्ट के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद खड़े ट्रक की वजह से धीरे-धीरे वाहनों की लाइन बढ़ने लगी। इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन जाजमऊ से लेकर जेके कॉलोनी फ्लाईओवर तक पहुंच गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और एक लेन से वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


करीब दस बजे ट्रक ठीक होने के बाद वहां से हट सका। इसके बाद यातायात की स्थिति सामान्य हुई। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लग गया था। ट्रक हटने के बाद यातायात की स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह का जाम, बना लोगों की परेशानी
जाजमऊ में खराब हुए ट्रक के कारण रामादेवी और हरजेंद्र नगर चौराहे पर भी जाम के हालात बने रहे। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोढ़ में खाज बना रामादेवी चौराहे का अतिक्रमण
सुबह ट्रक खराब होने से जाजमऊ से रामादेवी चौराहे तक वाहनों की कतारें लगीं। इस दौरान रामादेवी चौराहे पर चारों ओर फल के ठेले व फुटपाथ पर सजी अन्य दुकानों ने लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed