फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled from teasing young lady commits suicide

शोहदे से परेशान युवती ने खुदकुशी की

Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Troubled from teasing young lady commits suicide
सचेंडी में सोमवार को शोहदे की हरकतों और धमकी से परेशान राजेश्वरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शोहदे, उसकी ताई और चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सचेंडी कस्बा के पंचायत नगर में रहने वाली राजेश्वरी (18) ने दोपहर में घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। राजेश्वरी के भाई श्रीप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले का अनूप काफी समय से बहन को परेशान कर रहा था। उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


राजेश्वरी के इनकार करने पर अनूप ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। राह चलते छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। 24 जुलाई को अनूप उनके घर में घुस आया था। राजेश्वरी से छेड़छाड़ की थी। तब पनकी पुलिस ने आरोपी अनूप को पकड़ा था लेकिन शांति भंग (आईपीसी की धारा 151) में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन वह जमानत पर छूट गया था। श्रीप्रकाश का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद से अनूप राजेश्वरी को धमकी दे रहा था। सोमवार की सुबह अनूप की ताई इंद्रा और चचेरे भाई शिवकरन ने राजेश्वरी को सड़क पर रोक लिया था। दोनों ने उसे बदनाम करने और परिवार को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी।


धमकियों से परेशान होकर राजेश्वरी ने मौत को गले लगाया है। एसओ जयवीर सिंह यादव ने बताया कि अनूप, उसकी ताई और चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed