फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trophy unveiled in Captain Meet of Kanpur Super Premier League

Kanpur News: कानपुर सुपर प्रीमियर लीग की कैप्टन मीट में हुआ ट्रॉफी का अनावरण

Mon, 18 Aug 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Trophy unveiled in Captain Meet of Kanpur Super Premier League
कैप्टन मीट में हुआ ट्रॉफी का अनावरण। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) की कैप्टन मीट का आयोजन शनिवार रात विजयनगर स्थित एक हॉल में हुआ। इसमें दो अक्तूबर से होने वाली कानपुर सुपर प्रीमियर लीग फॉर एस्पिरेस कप के संबंध में चर्चा करने के साथ ही ट्रॉफी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सभी 20 टीमों के कप्तान शामिल हुए।
विज्ञापन


आयोजक अमित जायसवाल व आशीष जौहरी ने बताया कि इस वर्ष आईएआई ग्लोबल कप का नाम एस्पिरेस कप किया गया है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को कॉरपोरेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें कानपुर की विभिन्न कॉरपोरेट टीमों के बीच मुकाबले होंगे। प्रत्येक मैच 30 ओवर का होगा।
विज्ञापन


लगभग प्रत्येक टीम को 15 मैच खेलने होंगे। एक एलीमिनेटर, दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा। विजेता टीम को 35,000 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता को 25,000 नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रत्येक टीम में लगभग 20 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 35 वर्ष से अधिक आयु के नौ और 30 वर्ष से कम आयु के दो खिलाड़ी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी, गोपाल सिंह, अंकुर तिवारी, अनूप जायसवाल, पारस, राजीव भाटिया, लारा, आरिफ, अहमद, शहनवाज हुसैन, आकिफ अहमद, आरिफ बाबा, अभिषेक कुमार, अमित शुक्ला, दीपक, पंकज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed